नर्सरी परिसर में हंगामा: फॉरेस्ट गार्ड से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

6

The Duniyadari: सूरजपुर। जिले में एक विवादित घटना ने सनसनी फैला दी है। नर्सरी परिसर में तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड को कुछ ग्रामीण युवकों ने उसकी महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि गार्ड अपनी परिचित महिला के साथ नर्सरी परिसर में मौजूद था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और दोनों को घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने गार्ड के साथ हाथापाई की और डंडे व बेल्ट से मारपीट की। घटना के समय गार्ड वर्दी में था।

वायरल वीडियो में कुछ युवक गार्ड के साथ दुर्व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, मोबाइल पर गाना चलाकर उससे जबरन नाचने के लिए भी मजबूर किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरी घटना की रिकॉर्डिंग कर ली।

घटना सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है।