Monday, March 16, 2026
Home उत्तरप्रदेश नव दंपत्ति ने फासी लगा कर दी जान ,आपसी विवाद बना कारण...

नव दंपत्ति ने फासी लगा कर दी जान ,आपसी विवाद बना कारण ,एक साल पहले किया था प्रेम विवाह।

162

the duniyadariप्रयागराज: मेजा इलाके के उरूवा चौराहे के समीप किराए के कमरे में पति-पत्नी शनिवार रात में फांसी के फंदे से झूल कर जान दे दी। दोनों का शव अलग-अलग कमरे में फंदे से लटका मिला। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय के साथ एसीपी रवि कुमार गुप्ता पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंच जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मेजा थाना क्षेत्र के मनु का पूरा गांव के अरविंद शर्मा (30) पिकअप चालक था। उसकी शादी अभी साल भर पहले दीक्षा (26) पुत्री अमरजीत निवासी उतरावं के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक सप्ताह भर पहले दीक्षा अपने मायके गई हुई थी। बृहस्पतिवार को अरविंद शर्मा पत्नी दीक्षा को लेकर यहां घर ना आकर उरूवा चौराहे के समीप किराए का कमरा लेकर रहने लगा।

शनिवार रात में पति-पत्नी दोनों फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच शव को कमरे से बाहर निकाला। दीक्षा और अरविंद का शव अलग-अलग कमरे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह से तंग होकर दंपति ने फांसी लगाकर जान दिया है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंच जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है।