Thursday, March 19, 2026
Home Breaking नहर पार इलाके में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान...

नहर पार इलाके में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त

15

The Duniyadari: धमतरी जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में अर्जुनी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरफतराई गांव के पास मुख्य नहर पार एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से शराब की अवैध बिक्री कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास बैंगनी रंग के पिट्ठू बैग में रखी 31 पौवा देशी शराब बरामद हुई। साथ ही बिक्री से प्राप्त 3,400 रुपये नगद और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 55,880 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अर्जुनी थाने में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान टिकेश्वर साहू (38 वर्ष), निवासी ग्राम डोडकी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी के रूप में हुई है।