Saturday, October 31, 2026
Home Breaking नहर में युवक की तैरती हुई मिली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस…

नहर में युवक की तैरती हुई मिली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस…

259

The Duniyadari: जांजगीर-  जांजगिर चांपा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में नहर में एक युवक की तैरती हुई लाश मिली है. स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकाल कर उसकी शिनाख्त की गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जय कुमार गोंड, वार्ड क्र. 19, राहौद निवासी के रूप में हुई है. वह बीते दिन से अपने घर से निकलने के बाद से लापता था. अब नहर में उसकी लाश नहर में मिली है. फिलहाल उसकी मौत हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है.