Sunday, August 23, 2026
Home Breaking नाबालिग गांजा बेचते पकड़ा गया, पुलिस ने की करवाई

नाबालिग गांजा बेचते पकड़ा गया, पुलिस ने की करवाई

317

The Duniyadari: रायपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक को गांजा बिक्री करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खो-खो तालाब पार, हनुमान मंदिर के पास, बंधवा पारा में एक संदिग्ध युवक सफेद प्लास्टिक थैला में गांजा रखकर बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर पंच witnesses के साथ रेड कार्रवाई की।

बताए गए स्थान पर एक लड़का भूरा हाफ टी-शर्ट और काला लोअर पहने खड़ा मिला, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 2 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹22,000/- बताई गई है। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई कर विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस की सक्रियता और संकल्प को दर्शाती है।