Tuesday, October 27, 2026
Home Breaking नाबालिग लड़की का शव नग्न अवस्था में मिला, युवती के गले में...

नाबालिग लड़की का शव नग्न अवस्था में मिला, युवती के गले में धारदार हथियार से वार करने का निशान

266

The Duniyadari: सूरजपुर- सूरजपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की का शव नग्न अवस्था में मिला है। युवती के गले में धारदार हथियार से वार करने का निशान भी है। लोगों ने जब नाबालिग के शव को देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र की है। यहां एक नाबालिग शुक्रवार को घर से महुआ बीनने के लिए निकली थी। इसके बाद आज उसका शव मिला है।

नाबालिग के गले में धारदार हथियार से वार करने का निशान भी बना हुआ है। लोगों ने जब नाबालिग के शव को देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की टीम ने आशंका जताई है कि, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना जताई है। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।