The Duniyadari: Raipur- बिरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में गुरुवार सुबह नाली में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला उरला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
*राहगीरों ने देखी लाश*
स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह टहलने निकले कुछ राहगीरों ने नाली में कपड़े में लिपटा नवजात देखा। पास जाकर देखने पर बच्चे में कोई हलचल नहीं थी। लोगों ने तुरंत उरला पुलिस को खबर दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई।
*जन्म के बाद फेंकने की आशंका*
उरला थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि जन्म के बाद किसी ने नवजात को नाली में फेंक दिया। बच्चा मृत पैदा हुआ था या बाद में मौत हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा। पुलिस आसपास के CCTV और अस्पतालों से जानकारी जुटा रही है। रही है।















