Sunday, March 15, 2026
Home बिहार/पटना “नितिन नबीन ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा – लोकतंत्र सुरक्षित,...

“नितिन नबीन ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा – लोकतंत्र सुरक्षित, राहुल का भविष्य खतरे में”

47

The Duniyadari : पटना। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों पर तीखा हमला बोला। नबीन ने कहा कि देश का लोकतंत्र सुरक्षित है, लेकिन राहुल गांधी का भविष्य खतरे में है। उन्होंने कहा कि जनता जान चुकी है कि जब भी राहुल गांधी विदेश की यात्रा करते हैं, तो भारत के लिए अपमानजनक बयान देते हैं।

मंत्री ने कहा, “देश का लोकतंत्र तब खतरे में था जब आपातकाल लगाया गया था। आज लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में है।”

राहुल गांधी ने हाल ही में कोलंबिया विश्वविद्यालय में अपने दौरे के दौरान मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र और विविध सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है। राहुल ने BJP और RSS की जोड़ी पर भी निशाना साधा और उनकी विचारधारा में ‘कायरता’ होने का आरोप लगाया।

नबीन ने इसके जवाब में कहा कि देश का लोकतंत्र मजबूत है और किसी भी आलोचना से प्रभावित नहीं होगा।