Tuesday, March 10, 2026
Home Odisa नुआपाड़ा उपचुनाव: CM विष्णुदेव साय ने जय ढोलकिया के लिए मांगा समर्थन,...

नुआपाड़ा उपचुनाव: CM विष्णुदेव साय ने जय ढोलकिया के लिए मांगा समर्थन, कहा—“उत्तम ओडिशा हमारा संकल्प”

45

The Duniyadari : रायपुर/नुआपाड़ा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है और ओडिशा-छत्तीसगढ़ की साझा विरासत और संस्कृति हमेशा से दोनों राज्यों को मजबूती से जोड़ती रही है।

साय ने कहा, “उत्तम ओडिशा का सपना हम सभी का संकल्प है। भगवान जगन्नाथ की कृपा से यह प्रदेश तेज गति से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।”

बीजेडी शासन पर निशाना

अपने संबोधन में साय ने पूर्व बीजेडी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले यहां विकास की रफ्तार थम गई थी। उन्होंने सवाल उठाया —

राज्य में असल में शासन कौन चला रहा था — नवीन पटनायक या वी. के. पांडियन?”

उन्होंने दावा किया कि अब मुख्यमंत्री मोहन मांझी के नेतृत्व में ओडिशा में विकास के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं और छत्तीसगढ़ सरकार उनके हर कदम पर साथ खड़ी है।

जनजातीय समाज को मिली बड़ी भागीदारी

सीएम साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनजातीय समाज को प्राथमिकता दी है।

  • देश में पहली बार जनजातीय समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनीं
  • ओडिशा कैबिनेट में 4 आदिवासी मंत्री शामिल
  • “मैं भी उसी समाज का बेटा हूँ और आपकी सेवा में तत्पर हूँ”

उन्होंने बताया कि नुआपाड़ा जिले के विकास के लिए

1101 करोड़ रुपये की स्वीकृति और 800 करोड़ रुपये जल परियोजनाओं के लिए दिए गए हैं।

डबल इंजन सरकार के लाभ गिनाए

साय ने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा सरकार होने से विकास तेजी से हो रहा है —

  • छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना
  • ओडिशा में सुभद्रा योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक लाभ

इसके साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ दोनों राज्यों की संयुक्त कार्रवाई को प्रभावी बताया।

जय ढोलकिया को जिताने की अपील

सीएम ने कहा कि पूर्व विधायक स्व. राजेंद्र ढोलकिया ने क्षेत्र की सेवा की है और अब उनके पुत्र जय ढोलकिया को अवसर देकर क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा देने का समय है।

सभा में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ओडिशा सह-प्रभारी लता उसेंडी,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा,

प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही,

विधायक पुरंदर मिश्रा और रोहित साहू सहित कई नेता मौजूद रहे।