Thursday, March 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के इस्तीफे पर बोले पूर्व सीएम रमन सिंह:...

पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के इस्तीफे पर बोले पूर्व सीएम रमन सिंह: भूपेश सरकार में मंत्रियों के पास कोई अधिकार नहीं….देखना बड़ा विस्फोट होगा,देखें वीडियो और क्या कहा

431

रायपुर। Former CM Raman Singh said on the resignation of Panchayat Minister TS Singhdev: Ministers have no right in Bhupesh government! छत्तीसगढ़ प्रदेश के पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव का पंचायत विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद पूरे प्रदेश में भूचाल आ गया है। कांग्रेस में जहां चुप्पी छाई हुई है वहीं भाजपा भूपेश बघेल सरकार पर हमलावर हो गई है।

टीएस सिंहदेव के इस्तीफे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल को सीधे घेरते हुए अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि टीएस सिंहदेव जी के इस्तीफे से यह बात साफ हो गई है कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच भारी मतभेद हैं।

भूपेश सरकार में मंत्रियों के पास कोई अधिकार नहीं है, अभी तो एक ने इस्तीफा दिया है, सब मंत्रियों-विधायकों के मन में भी भारी आक्रोश है, देखना बड़ा विस्फोट होगा।

देखें रमन ने और क्या कहा…