Tuesday, March 24, 2026
Home देश पंजाबी गायक व कांग्रेस के विधानसभा उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर...

पंजाबी गायक व कांग्रेस के विधानसभा उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले ही मान सरकार ने घटाई थी सुरक्षा

405

लुधियाना (पंजाब)। पंजाब के मानसा जिले में पंजाबी गायक व कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव जवाहरके के पास अंजाम दिया गया है। मूसेवाला की मौत से पंजाब में सनसनी फैल गई है। मूसेवाला के दो साथी घायल हैं।

बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया था। बताया जा रहा है कि पहले गायक के पास करीब 10 गनमैन थे लेकिन, मान सरकार ने इनकी संख्या कम कर दी थी। बताया जा रहा है कि काले रंग की गाड़ी में सवार दो हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया है। मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।