Thursday, October 29, 2026
Home Breaking पति की हैवानियत: पत्नी पर हंंसिया से जानलेवा हमला का CCTV वीडियो...

पति की हैवानियत: पत्नी पर हंंसिया से जानलेवा हमला का CCTV वीडियो आया सामने

242

The Duniyadari: रायपुर- पति की हैवानियत आई सामने है. अलग रहने वाली पत्नी पर हंंसिया से जानलेवा हमला का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. गोद में बच्चे को पकड़कर खड़ी महिला पर आरोपी पति ने हंसिया से अंधाधुंध वार कर दिया. घटना में पत्नी को पीठ और पैर में आई गंभीर चोटे. साथ ही बच्चे को भी जख्म आए हैं. पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता चेतनी परमार माता गैराज के पीछे अग्रवाल सायकल शोरुम में आजिविका के लिए झाड़ू-पोंछा का काम करती है. सुबह वह काम के दौरान किसी वजह से शोरुम के बाहर निकली. इसी बीच उसका पति युगांधर परमार ने उसे देख लिया और चेतनी को अपने साथ मंदिर हसौद चलने कहने लगा.

जब पीड़िता ने मना कर दिया तो आरोपी पति ने कपड़े में छिपाकर रखा हंसिया निकालकर हमला कर दिया. इस दौरान बचने के लिए महिला दौड़ते हुए कांप्लेक्स में घुस गई. बीच-बचाव के लिए कुछ मौके पर पहुंचे तब आरोपी पति वहां से भाग गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.