Tuesday, September 22, 2026
Home Breaking पदोन्नत प्राचार्यों की नई पोस्टिंग के लिए प्रक्रिया शुरू, जल्द मिलेंगी नई...

पदोन्नत प्राचार्यों की नई पोस्टिंग के लिए प्रक्रिया शुरू, जल्द मिलेंगी नई तैनाती

212
Oplus_16908288

The Duniyadari: रायपुर- आखिरकर लंबे इंतजार के बाद टी संवर्ग के पदोन्नत प्राचार्यों की पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पोस्टिंग काउंसलिंग के माध्यम से होगी. इसके लिए 20 से 23 अगस्त की तिथि तय की गई है. काउंसलिंग में पदोन्नत 1335 प्राचार्यों में केवल 844 को ही शामिल किया गया है.

शेष को शामिल नहीं किए जाने पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि विभाग का तर्क है कि जो प्रभारी प्राचार्य स्कूल में पदस्थ हैं और वहां उनसे कोई सीनियर नहीं है तो उन्हें उसी स्कूल में पोस्टिंग दी जाएगी.

कोर्ट प्रकरण की वजह से पदोन्नत प्राचार्यों की पोस्टिंग नहीं हो पाई है. ई संवर्ग का मामला अब भी अटका हुआ है जबकि टी संवर्ग के पदोन्नत प्राचार्यों की पोस्टिंग में किसी तरह की बाधा नहीं है. ऐसे में शिक्षा विभाग ने टी संवर्ग के पदोन्नत प्राचार्यों की पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पोस्टिंग काउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी. इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने तिथि के साथ दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

काउंसलिंग 20 से 23 अगस्त तक शिक्षा महाविद्यालय शंकरनगर में होगी. काउंसलिंग में 844 नव पदांकित प्राचार्यों को शामिल किया गया है. प्रतिदिन प्रथम पाली में 150 एवं दूसरी पाली में 150 प्राचायोंर् को शामिल किया जाएगा. टी संवर्ग में प्राचार्य के 1335 पद हैं और उतने पदों पर पदोन्नति हुई है किन्तु काउंसलिंग में 844 के नाम हैं.

बताया जा रहा है कि 70 से अधिक पदोन्नत प्राचार्य जुलाई में रिटायर हो गए हैं और कुछ इसी माह अगस्त में रिटायर होने वाले हैं. इसके अलावा कई पदोन्नत प्राचार्य वर्तमान में प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं. यदि स्कूल में उनसे कोई सीनियर नहीं हैं तो उन्हें उसी स्कूल में ही पोस्टिंग दी जाएगी. ऐसे प्राचार्यों की संख्या लगभग 400 हैं.