Saturday, March 28, 2026
Home देश पहले लड़की की पिटाई, फिर जबरदस्ती कैब में बिठाया और…VIDEO कर देगा...

पहले लड़की की पिटाई, फिर जबरदस्ती कैब में बिठाया और…VIDEO कर देगा हैरान

550

नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़के एक लड़की को जबरन एक कैब में बैठाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान दो युवक लड़की से धक्का-मुक्की भी करते हुए वीडियो में दिख रहे हैं.

वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा जिसके बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया.

इस वायरल वीडियो को लेकर आउटर डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी का कहना है कि ये वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है जिसके बाद जांच की जा रही है. कैब के मालिक का पता गुरुग्राम का है जहां पुलिस टीम भेजी गयी है.

 

वायरल वीडियो की जांच में ये भी सामने आया है कि ये उबर कैब शनिवार देर रात लगभग 11:30 बजे गुरुग्राम के इफको चौक पर देखी गयी है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी पभी पुलिस को मिला है.