Tuesday, April 16, 2024
Homeकोरबापहले सर्दियों में और अब 4 महीने बाद 15.6 डिग्री सेल्सियस के...

पहले सर्दियों में और अब 4 महीने बाद 15.6 डिग्री सेल्सियस के साथ छग में कवर्धा फिर सबसे ठंडा जिला

 

0 कोरबा आज न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का 6वां सबसे ठंडा जिला, मौसम विभाग न 3 मई को सुबह 8.30 बजे तक के लिए 6 जिलों के लिए अलर्ट जारी, बताई गई ये सावधानिया…

कोरबा। छत्तीसगढ़ में सरगुजा से बस्तर संभाग तक के जिलों में बेमौसम बारिश का असर दिखने लगा है। मंगलवार की स्थिति में 15.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में कवर्धा चार महीने बाद फिर सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया है। इसके पहले सर्दियों के मौसम में कवर्धा में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था और तब प्रदेश में यहां सबसे ज्यादा ठंड महसूस किया गया था। न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस के साथ कोरबा इस मामले में मंगलवार को छठवें स्थान पर है। मौसम विभाग ने 3 मई को सुबह 8.30 बजे तक के लिए 6 जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग से मंगलवार को दोपहर ढेढ़ बजे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में दर्ज न्यूनतम तापमान की जानकारी जारी किया गया है। बुधवार 3 मई को सुबह 8.30 बजे तक के लिए जारी किए गए अलर्ट में प्रदेश के बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागाॉव, नायामणपुर व सुकमा जिलों भें एक दो स्थानों पर गयज चमक केसाथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने, ओलावष्ृटि और मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। साथ में कुछ सावधानियां भी बताई गई हैं; इसमें कहा गया है कि घास-पूस की झोपड़ियों और औय एसबेस्टस की छत वाले मकानों में नुकसान हो सकता है। घर के छप्पर उड़ सकते हैं। अधूरे बांस व धातु की चादर उड़ सकती हैं। पेड़ों के नीचे आश्रय न लें। गड़गड़ाहट सुनने के बाद घर के अंदर जाएं या सुरक्षित पक्के आश्रयों की तलाश कर शरण लें। अगर कोई सुरक्षित आश्रय न मिले तो तुरंत उकड़ू बैठ जाएं। बिजली या इलेक्ट्रॉनिक उपकरोड़ों का उपयोग न करें। बिजली की लाइनों से दूर रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments