The Duniyadari: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक पानी की टंकी से बक्से के भीतर महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास कुछ स्थानीय युवक सफाई कार्य के दौरान पानी की टंकी में एक संदिग्ध बक्सा तैरता हुआ देखे। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बक्से को बाहर निकलवाया, जिसके अंदर एक महिला का शव मिला।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बक्से के भीतर पत्थर रखकर उसे रस्सी से बांधा गया था, ताकि वह पानी में डूबा रहे। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। हालांकि मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
निशातपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
































