नागपुर/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह नागपुर पहुंचे। यहां देश की छठवीं नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।
PM Shri @narendramodi flags off Vande Bharat Express from Nagpur Railway Station. #MahaSamruddhi
— BJP (@BJP4India) December 11, 2022
पीएम मोदी नागपुर में 75,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के साथ ही पीएम मोदी नागपुर मेट्रो के फेज-1 का शुभारंभ भी किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने फ्रीडम पार्क से खपरी तक नागपुर मेट्रो की सवारी की।

ट्रेन में छात्रों से बातचीत भी की। प्रधानमंत्री ने नागपुर मेट्रो के फ्रीडम पार्क स्टेशन पर अपना टिकट खरीदा। थोड़ी देर में मोदी समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का भी शुभारंभ करेंगे। यह महामार्ग नागपुर को शिर्डी से जोड़ेगा।































