Tuesday, April 7, 2026
Home Breaking पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में...

पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अग्रेंजी गोवा शराब को जब्त किया

136

The Duniyadari: दुर्ग- पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अग्रेंजी गोवा शराब को जब्त किया है। आरोपी लग्जरी एसयूवी कार में पुलिस की लाल नीली बत्ती लगाकर शराब का अवैध परिवहन कर रहा था। इससे पहले पुलिस उसे पकड़ती वो गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। धमधा पुलिस से मिली के मुताबिक 15-16 अप्रैल की देर रात गश्त के दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की एक कार में शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है।

एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा ने तुरंत एक टीम को घेराबंद कर कार को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ग्राम ठेकला की तरफ गई तो पाया कि एक नेक्सॉन कार CG 04 MD 2018 नीली लाल बत्ती लगाकर संदिग्ध हालत में जा रही है।

पुलिस की गाड़ी ने ठेकला चौक के पास उसे रोका तो गाड़ी का चालक गाड़ी को भगाने लगा। पुलिस को शक हुआ और उसने उसका पीछा शुरू किया। इस पर गाड़ी वाला गाड़ी को लेकर जालबांधा रोड की तरफ जाने लगा और फिर मुड़पार बस्ती में घुस गया। वहां ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे एक मकान की दीवार से टकरा गई।

पुलिस की गाड़ी को नजदीक आता देख गाड़ी का चालक वहां से फरार हो गया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसेक अंदर 180 एमएल की 50-50 बॉटल वाले 13 बॉक्स रखे पाए गए। पुलिस ने गाड़ी सहित शराब को जब्त किया और थाने लेकर आई।

पुलिस ने जब कार के अंदर जब्त शराब की बोतलों की जांच की तो उसमें FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY लिखा हुआ था। जो बार कोड बोतल में लगा था वो भी मध्य प्रदेश आबकारी का था। पुलिस ने जो शराब जप्त की है, उसकी कुल कीमत 87 हजार 750 रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही जो कार जब्त की गई है उसकी कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है।