Thursday, November 5, 2026
Home Breaking पुलिस ने सीएसईबी कॉलोनी के एनडी क्वाटर में हुई चोरी के मामले...

पुलिस ने सीएसईबी कॉलोनी के एनडी क्वाटर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो नाबालिगों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

285

The Duniyadari: कोरबा- कोरबा जिले की रामपुर पुलिस ने सीएसईबी कॉलोनी के एनडी क्वाटर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो नाबालिगों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक खरीदार भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 4 लाख रुपये का सोने-चांदी का सामान बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

शिवम कश्यप (पिता घनाराम कश्यप, उम्र 19 वर्ष, निवासी आरामशीन, कुटी दुकान के पास, थाना सिविल लाईन रामपुर, जिला कोरबा)

अजय यादव (पिता स्व. सतीष यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी जेल रोड मोहलाईन भाठा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा – खरीदार)

दो अपचारी बालक

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस एवं जोड़ी गई धारा 317 (2), 112 (2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।