प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दीपका में सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान का आयोजन

10

The Duniyadari : सेवा पखवाड़ा | स्वच्छता अभियान

दीपका, 17 सितंबर 2025: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर दीपका मंडल में आज सुबह 7 बजे सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं जिला संगठन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्प उद्यान एवं स्वास्थ्य केंद्र दीपका में किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नेतृत्व ने भाग लिया। इस अवसर पर माननीय श्री ज्योति नंद दुबे जी, छत्तीसगढ़ राज्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं दीपका मंडल कार्यक्रम के प्रभारी श्री सतीश झा जी जिला मंत्री एवं मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, श्री बबलू डहरिया जी, जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर श्री हरि कंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका शर्मा जी, महामंत्री धर्म तिवारी, गुलशन ध्रुव, कार्यक्रम संयोजक मनोज दुबे जी, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुजीत सिंह, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अनीता पटेल, पूर्व पार्षद छतलाल यादव, कुसुम लता कैवर्त, पार्षद अरुनिश तिवारी, सविता कंवर, संतोष निराला जी, पार्षद विकास सोनी, पूर्व पार्षद एवं ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष गजेंद्र राजपूत, मीडिया प्रभारी निलेश साहू, महिला मोर्चा सुभद्रा यादव, युवा नेता नरेंद्र पटेल, भाजपा युवा नेता वीरेंद्र यादव, बूथ अध्यक्ष फेकू राम कंवर, संयोजक सहस राम, भाजपा नेता राम शंकर उपाध्याय जी, बूथ अध्यक्ष गोकरन कंवर, युवा नेता राम सुरेश त्रिपाठी, एवं स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टर व स्टाफ उपस्थित रहे।

इस सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान के दौरान सभी उपस्थितजनोंने मिलकर परिसर की सफाई की और नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के योगदान को याद करते हुए इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस प्रकार, इस सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान के माध्यम से समाज में स्वच्छता और सेवा का संदेश फैलाने का प्रयास किया गया।