The Duniyadari : रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के राज्योत्सव में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना का आकस्मिक निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें तत्काल रामकृष्ण अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस दुखद घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दूरभाष पर स्वर्गीय फुलजेश पन्ना की पुत्री अनामिका से बात कर सांत्वना व्यक्त की और कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य देने की प्रार्थना की।
बताया गया कि 51 वर्षीय फुलजेश पन्ना कांकेर में पदस्थ थे और नया रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के सुरक्षा प्रबंधन की ड्यूटी निभा रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने से इस तरह का हादसा होना विभाग के साथ-साथ कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों के लिए भी बेहद पीड़ादायक रहा।
































