Friday, March 20, 2026
Home Breaking प्रेम संबंध में दरार बनी मौत की वजह, युवती के घर के...

प्रेम संबंध में दरार बनी मौत की वजह, युवती के घर के बाहर युवक ने जहर खाकर दी जान

9

The Duniyadari: बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने प्रेम संबंध में आई खटास से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के बाहर ही जहर सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान हिमांशु मौर्य (23) के रूप में हुई है, जो तोकापाल का रहने वाला था और फिलहाल जगदलपुर के धरमपुरा इलाके में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसका एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। युवती द्वारा दूरी बनाए जाने से युवक मानसिक तनाव में था।

घटना के दिन वह सीधे युवती के घर पहुंचा और कुछ देर बाहर रहने के बाद जहर खा लिया। थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई और वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परपा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।