Tuesday, November 3, 2026
Home Breaking फर्जी रजिस्ट्री मामले में कोटवार सहित तीन गिरफ्तार

फर्जी रजिस्ट्री मामले में कोटवार सहित तीन गिरफ्तार

257

The Duniyadari: दुर्ग- फर्जी रजिस्ट्री मामले में कोटवार सहित तीन गिरफ्तार हुए है। पुलिस ने बताया कि शासकीय जमीन पर कब्जा व फर्जी रजिस्ट्री कर जमीन की बिक्री करने के मामले में जांच टीम को सफलता मिली।

आरोपियों से मोबाईल व जमानत में लगने वाले अन्य लोगो के आधार कार्ड बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा फर्जी ऋण पुस्तिका लाने का काम करते थे। एक आरोपी राजनांदगांव के ग्राम कापा का कोटवार है। बता दें कि इससे पहले प्रकरण में 11 आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।