Saturday, March 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ फायद ब्रांड युवा नेता विभाष सिंह ने की रायगढ़ सीट से टिकट...

फायद ब्रांड युवा नेता विभाष सिंह ने की रायगढ़ सीट से टिकट की दावेदारी, BJP के माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

477

रायगढ़। विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ से फायर ब्रांड युवा नेता विभाष सिंह ने उम्मीदवारी के लिए दावा ठोंका है। उन्होंने इस संबंध में दावेदारी करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष विकास ठेठवार को आवेदन सौंपा है। वे इससे पूर्व एक बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

उनकी गिनती भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबियों में होती है। उनके आगे आने से अब भाजपा के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ती दिखाई दे रही हैं। विभाष को एक प्रभावशाली व्यक्तित्व और आंदोलनकारी नेता के रूप में जाना जाता है। उनकी रायगढ़ क्षेत्र की जनता में काफी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उल्लेखनीय यह भी होगा कि एक यहां के एक किन्नर को महापौर बनाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है, जिससे उनकी कारगर शख्सियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।