Tuesday, April 14, 2026
Home Breaking बंदरों की उछलकूद से शॉर्ट सर्किट, जिला सहकारी बैंक में लगी आग...

बंदरों की उछलकूद से शॉर्ट सर्किट, जिला सहकारी बैंक में लगी आग — दस्तावेज और सिस्टम जलकर खाक

10

The Duniyadari: बालोद जिला के गुंडरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओटेबंद में मंगलवार सुबह जिला सहकारी बैंक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की इस घटना में बैंक के कंप्यूटर सिस्टम, कैश काउंटर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते बैंक में रखा नकद सुरक्षित बचा लिया गया।

यह घटना जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की ओटेबंद शाखा में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह बैंक की छत पर बंदरों का झुंड उछल-कूद कर रहा था। इसी दौरान बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

गुंडरदेही पुलिस के मुताबिक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।