Tuesday, April 7, 2026
Home देश बड़ी खबर:  इस तारीख तक हो सकती है 5G सर्विसेज की लॉन्चिंग,...

बड़ी खबर:  इस तारीख तक हो सकती है 5G सर्विसेज की लॉन्चिंग, जानें डीटेल

292

नई दिल्ली। देश में 5G सर्विसेज की लॉन्चिंग को लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशंस (DoT) ने टेलिकॉम रेगुलेटर ट्राई से 5G स्पेक्ट्रम की प्राइसिंग पर अपनी सिफारिशों में तेजी लाने को कहा है। एक अंग्रेजी अखबार ी खबरों में बताया गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने देश में 15 अगस्त तक नेक्स्ट जेनरेशन सर्विसेज के ‘शुरुआती’ लॉन्च की इच्छा जाहिर की है।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशंस ने टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) को भेजे 22 फरवरी की तारीख वाले लेटर में कहा है,PMO ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशंस से 15 अगस्त 2022 तक 5G के शुरुआती लॉन्च के लिए काम करने का आग्रह किया है। साथ ही, मार्च 2022 से पहले ट्राई की तरफ से जरूरी सिफारिशें हासिल करने की संभावनाएं एक्सप्लोर करने को कहा है।