Wednesday, March 18, 2026
Home Breaking बड़ी खबर: कांग्रेस ने चार सीटों पर बदले प्रत्‍याशी, अब इन चेहरों...

बड़ी खबर: कांग्रेस ने चार सीटों पर बदले प्रत्‍याशी, अब इन चेहरों पर खेला दांव

296

इंदौर। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई प्रत्याशियों की सूची को कांग्रेस ने फिर अपडेट करते हुए चार सीटों पर प्रत्याशियों को बदला है। बता दे कि इन सीटों पर पूर्व में घोषित प्रत्‍याशियों का लगातार विरोध हो रहा था। जिसके बाद पार्टी ने इन सीटों पर दोबारा मंथन किया और चार सीटों पर चेहरे बदले हैं।

इन सीटों पर बदले प्रत्‍याशी
सुमावली से अजब सिंह कुशवार को टिकट दिया है, पहले इनके स्थान पर कुलदीप सिकरवार को टिकट दिया गया था। पिपरिया से वीरेंद्र बेलवंशी को टिकट दिया गया, यहां से पहले गुरुचरण खरे को टिकट दिया गया था। बड़नगर से मुरली मोरवाल को टिकट दिया गया, यहां पहले राजेंद्र सिंह सोलंकी को कांग्रेस ने टिकट दिया था। जावरा से वीरेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया गया यहां पहले हिम्मत श्रीमाल उम्मीदवार बनाए गए थे।