बड़ी खबर: पिता को आजीवन कारावास की सजा…

3

The Duniyadari: जांजगीर- जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक सौतेले पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है कि सौतेले पिता ने अपनी ही दो साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। जिसके बाद आज अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला 19 अक्टूबर 2024 की है। दरअसल, यहां एक सौतेले पिता ने 2 साल की बच्ची से रेप किया था। जिसके बाद बच्ची खून से लथपथ हालत में झाड़ियों में मिली थी। पुलिस ने रेप के आरोप में सौतेले पिता को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आज अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

बता दें कि 19 अक्टूबर 2024 को करीब 7 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। परिजन ने बताया कि, उसी समय सौतेला पिता आया और बाहर खेल रही बच्ची को अपने साथ दुकान कुछ खिलने को लेकर चला गया। परिजनों ने बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद देर रात झाड़ियों के बच्ची की रोने की आवाज आई। फिर आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि इस दौरान बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। जहां गंभीर हालत में उसे भर्ती किया गया। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सौतेला पिता को गिरफ्तार कर लिया और आज उन्हें आजीवन कारावास की सजा दी गई।