बड़ी खबर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बिगड़ी तबियत , दिल्ली एम्स में कराये गये भर्ती।

0
41

theduniyadari दिल्ली : इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। रक्षा मंत्री को फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार बैक पेन की शिकायत के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी स्थिति बेहतर है।

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 जुलाई 2024 को अपना 73वां जन्मदिन मनाया था। देश के तमाम नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी थी।

सिंह को फिलहाल डॉक्टरों के ऑब्जरवेशन में रखा गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) में भर्ती कराने के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। एम्स की मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉक्टर रीमा दादा ने जानकारी देते हुए कहा कि रक्षा मंत्री की हालत अब पहले से ठीक है। उनकी हेल्थ अब स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों के फुल ऑब्जरवेशन में रखा गया है।