Thursday, March 12, 2026
Home देश बड़ी खबर: लगातार दूसरी बार टला NASA का मून मिशन Artemis-1, फ्यूल...

बड़ी खबर: लगातार दूसरी बार टला NASA का मून मिशन Artemis-1, फ्यूल में लीकेज बनी वजह

193

NASA’s Moon mission Artemis-1 postponed for the second time in a row, due to leakage in fuel

नासा। (NASA’s Moon mission Artemis-1 postponed for the second time in a row, due to leakage in fuel) अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के महत्वाकांक्षी नए मून मिशन ‘आर्टेमिस-1‘ के प्रक्षेपण को लगातार दूसरी बार टालना पड़ा। शनिवार को प्रक्षेपण से पहले उस समय फिर से खतरनाक लीकेज शुरू हो गई, जब इसकी लॉन्चिंग की अंतिम तैयारियों के लिए इसमें ईंधन भरा जा रहा था।

परीक्षण दल ने इस सप्ताह अपनी दूसरी कोशिश के तहत, नासा के अब तक के सबसे शक्तिशाली 322 फुट लंबे रॉकेट में 10 लाख गैलन ईंधन भरना शुरू किया था, लेकिन इसमें लीकेज शुरू हो गई। बता दें कि इससे पहले सोमवार को की गई कोशिश में इंजन का खराब सेंसर और ईंधन रिसाव के कारण समस्या पैदा हुई थी।

नासा के लॉन्च कंट्रोल ने बताया कि जैसे ही सूर्योदय हुआ, अति-दबाव का अलार्म बज गया और ईंधन टंकी भरने के अभियान को कुछ समय के लिए रोक दिया गया, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ और फिर से प्रयास किया गया।

बहरहाल, कुछ मिनट बाद रॉकेट के निचले हिस्से में इंजन के क्षेत्र से हाइड्रोजन ईंधन की लीकेज होने लगी. इसके बाद नासा ने अभियान रोक दिया और नासा के इंजीनियर ने सील के पास एक छेद को बंद करने की जद्दोजहद की।

०-नए तरह का रॉकेट है Artemis-1

बताा दें कि  Artemis-1 नई तरह की रॉकेट प्रणाली है क्योंकि इसके मुख्य इंजन दोनों तरल ऑक्सीजन और हाइड्रोजन प्रणाली का सम्मिश्रण है, साथ ही अंतरिक्ष यान से प्रेरणा लेकर दो ठोस रॉकेट बूस्टर भी लगे हैं।

Artemis-1 वास्तव में अंतरिक्ष यान (स्पेस शटल) और अपोलों के सैटर्न पंचम रॉकेट को मिलाकर तैयार हाइब्रिड स्वरूप है। यह लॉन्चिंग बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ऑरियन क्रून कैप्सूल का वास्तविक कार्य देखने को मिलेगा. यह लॉन्चिंग के बाद चंद्रमा के अंतरिक्ष वातावरण में करीब एक महीने रहेगा।