Tuesday, March 31, 2026
Home छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : ED की टीम ने अनवर ढेबरब को किया गिरफ्तार,...

बड़ी खबर : ED की टीम ने अनवर ढेबरब को किया गिरफ्तार, ग्रैंड इम्पीरियल के जीएम से भी की जा रही पूछताछ,फिर चढ़ा प्रदेश का सियासी पारा…

724

रायपुर। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होटल कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार लिया है। उन्हें वीआईपी रोड स्थित होटल ग्रैंड इम्पीरियल परिसर से हिरासत में लिया गया है। इसके बाद ढेबर अवकाशकालीन न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। ईडी द्वारा 7 दिनों की रिमांड पर मांगे जाने की जानकारी सामने आ रही है।

ईडी टीम ने ग्रैंड इम्पीरियल पहुँच कर होटल के जीएम शंकर और वहां के एक कर्मचारी प्रधान से पूछताछ की और फिर अनवर को गिरफ्तार कर लिया। ईडी अपने साथ शंकर, प्रधान को भी ले गई है। अनवर को सुबह साढ़े 11 बजे मेडिकल जांच के बाद अवकाशकालीन न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर देने की मांग की गई है।