Thursday, October 29, 2026
Home Breaking बर्खास्तगी की कार्रवाई: फर्जी सर्टिफिकेट जमा करने वाले टीचर को नहीं मिली...

बर्खास्तगी की कार्रवाई: फर्जी सर्टिफिकेट जमा करने वाले टीचर को नहीं मिली नौकरी

250

The Duniyadari: जांजगीर- छत्तीसगढ़ प्रदेश में लम्बे वक़्त से फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे सरकारी नौकरी में पदस्थ होने की शिकायतें मिलती रही है। पूर्व में ऐसी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया लेकिन मौजूदा सरकार ने ऐसे मामलों पर गंभीरता दिखाई और जिलाधिकारियों को शिक्षा विभाग के माध्यम से जाँच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देश पर जांजगीर-चाम्पा जिले में भी एक शिकायत प्राप्त हुई थी। यह मामला जिले के नवागढ़ ब्लॉक से जुड़ा था। दरअसल यहाँ प्राथमिक शाला बेल्हा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी जनकराम चौहान पर आरोप थे कि, उन्होंने सरकारी नौकरी पाने फर्जी प्रमाणपत्रों का सहारा लिया है।

इस शिकायत पर गंभीरता दिखते हुए जब जिला शिक्षा अधिकारी ने सर्टिफिकेट का वैरिफिकेशन किया तो शिकायत सही पाई गई। वही अब सहायक शिक्षक एलबी जनकराम चौहान को शासकीय सेवा से बर्खास्त किये जाने का आदेश जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने कहा कि शिकायतों के आधार पर आगे भी जांच और कार्रवाई सतत जारी रहेगी.