Monday, April 27, 2026
Home Breaking बर्थडे पार्टी के दौरान चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

बर्थडे पार्टी के दौरान चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

6
Oplus_16908288

The Duniyadari: राजनांदगांव-  शहर के गांधी चौक पर बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है।

बल्देवबाग निवासी अनुप यादव उर्फ मुण्डु (29) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 24-25 अप्रैल की रात वह दोस्त शोएब खान का जन्मदिन मनाने गांधी चौक गया था। केक काटने के बाद जश्न के दौरान राकेश सोनी उर्फ तूफान और महमूद अली के बीच कहासुनी हो गई।

बीच-बचाव करने पर राकेश सोनी और राकेश श्रीवास ने उस पर चाकू से वार कर दिया। अनुप ने हाथ से रोकने की कोशिश की, जिससे अंगूठे और उंगली के बीच गहरी चोट आई और खून बहने लगा। उसने बताया कि अगर हाथ से नहीं रोकता तो वार गले पर लगता।

शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 223/26 धारा 109(1), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया। मामले की गंभीरता देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राकेश श्रीवास (43), निवासी गौशाला मार्केट गांधी चौक को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने साथी राकेश सोनी उर्फ तूफान के साथ वारदात करना कबूल किया। आरोपी के पास से हमले में इस्तेमाल धारदार चाकू भी जब्त किया गया। उसे 25 अप्रैल को गिरफ्तार कर 26 अप्रैल को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

दूसरा आरोपी राकेश सोनी उर्फ तूफान थाने का सूचीबद्ध बदमाश है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी राकेश श्रीवास का आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर पहले से जुआ एक्ट, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत कई केस दर्ज हैं।

वहीं शिकायतकर्ता अनूप यादव उर्फ मुण्डु के खिलाफ भी मारपीट, आबकारी एक्ट, जुआ और चाकूबाजी के मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस दोनों पक्षों की पृष्ठभूमि को देखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।