Monday, March 23, 2026
Home देश बस्तर के कॉफी की कांग्रेस अधिवेशन में सबसे ज्यादा हो रही चर्चा,...

बस्तर के कॉफी की कांग्रेस अधिवेशन में सबसे ज्यादा हो रही चर्चा, जानें क्या है इसमें खास

213

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय अधिवेशन चल रहा है। शनिवार को अधिवेशन का दूसरा दिन था। इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति का भी प्रचार किया जा रहा है। अधिवेशन स्थल में नेताओं के खाने-पीने के लिए जो स्टॉल लगाए गए हैं उनमें सबसे ज्यादा चर्चा बस्तर के कॉफी स्टॉल की हो रही है। अधिवेशन के दौरान यहां नेता कॉफी पीने के लिए आ रहे हैं। कई नेताओं ने बताया कि ये कॉफी, दूसरी कॉफी से काफी अलग है। बता दें कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रमोट करने के लिए इस अधिवेशन में अलग-अलग तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन के स्टॉल लगाए गए हैं।