Monday, March 23, 2026
Home Breaking बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

13

The Duniyadari: बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा सम्मिलित हुईं। उन्होंने समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए क्षेत्र के साहू समाज के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए भव्य भवन का निर्माण कार्य भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्षा श्रीमती सोनी झा ने कहा कि किसी भी समाज की एकता और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक व्यवस्थित स्थान का होना अनिवार्य है। सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने जंगल साइड में पिछले वर्ष साहू समाज के लिए भव्य भवन निर्माण कराने की घोषणा किया था । इस घोषणा के बाद समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने करतल ध्वनि से अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। वहीं 22 मार्च 2026 को भव्य भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, विकास झा व अन्य अतिथियों ने माता कर्मा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना किया। पूजा अर्चना के पश्चात भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, तत्पश्चात समाज के प्रमुखों द्वारा मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा व विकास झा का पुष्प गुच्छ व महामाला से भव्य स्वागत किया गया।

श्रीमती झा ने अपने संबोधन में कहा माता कर्मा का जीवन भक्ति, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उनके आदर्श न केवल साहू समाज के लिए, बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणादायक हैं। समाज के विकास के लिए हमारी परिषद सदैव तत्पर है।

 

इस अवसर अतिथि के रुप शामिल भाजयुमो छत्तीसगढ़ पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने कहा कि

आज का दिन केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि उस अटूट भक्ति और शक्ति को नमन करने का दिन है, जिसने भगवान श्री कृष्ण को भी प्रेम के वश में कर दिया था। माता कर्मा का जीवन हमें सिखाता है कि ईश्वर केवल आडंबरों से नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा और सरल भाव से प्राप्त किए जा सकते हैं। श्री झा ने कहा कि हम सब मिलकर माता कर्मा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें, एक ऐसा समाज बनाएं जहाँ सेवा, समर्पण और समरसता हो। माता कर्मा का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ की इस पावन धरा और हम सभी पर सदैव बना रहे।

 

इस अवसर पर साहू समाज के अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।