Thursday, March 12, 2026
Home कोरबा बांधपाली में रहस्यमयी मौत, गोठान के पास मिला अधेड़ का जला हुआ...

बांधपाली में रहस्यमयी मौत, गोठान के पास मिला अधेड़ का जला हुआ शव

21

The Duniyadari: कोरबा, 18 फरवरी। जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बांधपाली में बुधवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई, जब गोठान के पास एक व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मृतक की पहचान बहादुर सिंह अगरिया (करीब 50 वर्ष) निवासी बांधपाली के रूप में हुई है। शव के चेहरे पर जलन जैसे निशान और एक पैर टूटा हुआ दिखाई देने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है। ग्रामीणों ने घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है।