Thursday, October 29, 2026
Home Breaking बाइक से गिरे दंपती, पत्नी के सिर के ऊपर से गुजरा ट्रक

बाइक से गिरे दंपती, पत्नी के सिर के ऊपर से गुजरा ट्रक

268

The Duniyadari:भिलाई– भिलाई में नेहरू नगर चौक के पास हुए एक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। गुरुवार की रात को वो अपने पति के साथ दुर्ग से वापस घर लौट रही थी। नेहरू नगर चौक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और दंपती सड़क पर गिर गए।

पीछे से आ रहे एक ट्रक का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई। सुपेला पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि आम्रपाली वनांचल सिटी हाउसिंग बोर्ड निवासी राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी कमलेश अग्रवाल के साथ गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दुर्ग से वापस अपने घर लौट रहे थे।

बाइक अनियंत्रित हो गई

रास्ते में गुरुद्वारा चौक से नेहरू नगर चौक के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे दोनों सड़क पर गिर गए। पीछे बैठी कमलेश अग्रवाल को बाइपास की ओर से आ रहे एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। सिर के ऊपर से ट्रक का चक्का गुजरने से कमलेश अग्रवाल (59) की मौके पर मौत हो गई। सुपेला पुलिस को इसकी जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को चीरघर भिजवाया। वहीं कमलेश अग्रवाल के पति राकेश अग्रवाल सड़क की दूसरी तरफ गिरे थे, इसलिए उन्हें कुछ नहीं हुआ।