बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा: 201 कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत

9

The Duniyadari: धमतरी: जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में खपरी बाईपास के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की जान चली गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवानों को लेकर जगदलपुर की ओर से आ रही एक कार बाईपास पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर बैठे जवान फंस गए। बचाव दल ने गैस कटर की सहायता से वाहन को काटकर घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल दो अन्य जवानों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक घायल जवान का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।