Sunday, March 15, 2026
Home Breaking बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ा अपडेट, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली...

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ा अपडेट, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी…

126
Oplus_131072

एनसीपी–  नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी के हत्या की जिम्मेदारी ली है। बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पोस्ट कर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस पोस्ट में गैंग ने दावा किया है कि वे सलमान खान (Salman Khan) से कोई युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन बाबा की हत्या की वजह उनके दाऊद इब्राहीम और अनुज थापन के साथ जुड़ाव था।गैंग ने फेसबुक पोस्ट में कहा, “सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे. पर तुमने हमारे भाई (लॉरेंस बिश्नोई) का नुकसान करवाया. आज जो बाबा सिद्दीकी की शराफत के पुल बांधे जा रहे हैं, वो एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था।

इसके मरने का कारण अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीती, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. पर जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा, अपना हिसाब किताब लगा के रखना। हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा, तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे. हम ने पहले वार कभी नहीं किया। जय श्री राम जय भारत, सलाम शहीदां नू ।