Saturday, March 7, 2026
Home उत्तरप्रदेश बारात से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण...

बारात से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का केस

31

The Duniyadari: चित्रकूट। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में शादी से ठीक पहले एक युवती के अपने प्रेमी के साथ चले जाने का मामला सामने आया है। छपरा माफी गांव की रहने वाली 25 वर्षीय युवती की शादी नागर गांव के एक युवक से तय थी और 12 फरवरी को बारात आने वाली थी।

परिजनों के अनुसार, 9 फरवरी को युवती शादी की तैयारी के तहत कस्बे के एक ब्यूटी पार्लर गई थी। इसी दौरान वह वहां से अपने प्रेमी आदित्य सिंह चौहान के साथ कार में बैठकर चली गई। घटना के बाद युवती के पिता ने कर्वी कोतवाली में आदित्य सिंह चौहान समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है।

उधर, युवती ने प्रेमी के साथ एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि परिवार उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी तय कर रहा था और उस पर दबाव बनाया जा रहा था। उसने यह भी कहा कि दोनों ने प्रयागराज में आर्य समाज पद्धति से विवाह कर लिया है और सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उसे बरामद कर न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। मामले की जांच जारी है।