Saturday, March 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज, छत्तीसगढ़ में इसी सप्ताह...

बिग ब्रेकिंग: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज, छत्तीसगढ़ में इसी सप्ताह आचार संहिता की घोषणा

579

रायपुर। Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जिसमें निर्वाचन पदाधिकारी अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की जानकारी देंगे। जिसके बाद प्रदेश में आचार संहिता की घोषणा इसी हफ्ते कभी भी की जा सकती है।

 

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि संभवत: सात से 12 अक्टूबर के बीच आचार संहिता लागू हो सकती है। आचार संहिता के लागू होते ही प्रदेश में सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों में रोक लग जाएगी। साथ ही राजनीतिक पार्टियों के लिए सरकारी सुविधाओं और खर्चें का फंड भी रोक दिया जाएगा।

0. प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 2.03 करोड़

प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 2.03 करोड़ हो चुकी है। इसके बाद भी कई नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। बुधवार को निर्वाचन कार्यालय में अधिकारी अंतिम मतदाता सूची की जानकारी देंगे। अधिकारियों के मुताबिक चुनाव आयोग की सुविधा के मुताबिक छूटे हुए मतदाता नामांकन के चार दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे।