Sunday, March 22, 2026
Home बिलासपुर बिलासपुर के गजमोहिनी अपार्टमेंट में तड़के आग, पार्किंग में बने...

बिलासपुर के गजमोहिनी अपार्टमेंट में तड़के आग, पार्किंग में बने इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की लपटें

28
Screenshot

The Duniyadari: बिलासपुर, 01 मार्च। शहर के मंगला इलाके में स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट में रविवार अलसुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में संचालित एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम से शुरू हुई और कुछ ही देर में तेज लपटों में बदल गई।

सुबह धुएं से मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब सुबह 5 बजे पार्किंग क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दिया। शुरुआत में लोगों ने सामान्य घटना समझी, लेकिन देखते ही देखते धुआं घना हो गया और आग तेजी से फैलने लगी। बताया जा रहा है कि पार्किंग स्थल पर बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखे हुए थे, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।

देरी से पहुंची दमकल, लाखों का नुकसान

सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, उठे कई सवाल

प्रारंभिक जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि रिहायशी अपार्टमेंट की पार्किंग में व्यावसायिक गोदाम कैसे संचालित हो रहा था। क्या इसके लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी और क्या अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था?

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।