Thursday, October 29, 2026
Home Uncategorized बिलासपुर में संघ प्रमुख का प्रवास, बड़े नेताओं की होगी मौजूदगी

बिलासपुर में संघ प्रमुख का प्रवास, बड़े नेताओं की होगी मौजूदगी

242

The Duniyadari: बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस प्रवास के दौरान वे न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

संघ प्रमुख डॉ. भागवत स्वर्गीय काशीनाथ गोरे की स्मृति स्मारिका के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ऑडिटोरियम में भव्य रूप से सम्पन्न किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश की राजनीति और सामाजिक जीवन से जुड़े कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, इस विशेष अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, और विधायकगण उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर शहर में व्यापक तैयारी की गई है। सिम्स ऑडिटोरियम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। प्रशासन ने भी कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों की विशेष टीम तैनात की है।

उल्लेखनीय है कि स्व. काशीनाथ गोरे संघ और सामाजिक जीवन में अपने योगदान के लिए जाने जाते थे। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से यह स्मारिका प्रकाशित की जा रही है, जिसका विमोचन स्वयं संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के करकमलों से होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।