Saturday, October 31, 2026
Home Breaking बीईओ कार्यालय में मचा हड़कंप: युवक की फांसी के फंदे पर लाश...

बीईओ कार्यालय में मचा हड़कंप: युवक की फांसी के फंदे पर लाश लटकी हुई मिली

270

The Duniyadari: बालोद- जिले के बीईओ कार्यालय में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब युवक की फांसी के फंदे पर लाश लटकी हुई मिली. मृतक की पहचान सफाईकर्मी के बेटे सतीश यादव के रूप में हुई है. घटना से दफ्तर में हड़ंकप मच गया.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना गरूर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, सतीश की मां लक्ष्मी यादव हड़ताल पर गई थी.

जिसके चलते सतीश पिछले तीन-चार दिनों से बीईओ कार्यालय में काम करने आ रहा था. उसी के पास कार्यालय की चाबी थी. रविवार-सोमवार की दरमियानी रात सतीश ने कार्यालय में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सतीश की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी.