Saturday, March 21, 2026
Home देश बेगम भी कम नहीं…बेशुमार दौलत की मालकिन है अतीक अहमद की पत्नी...

बेगम भी कम नहीं…बेशुमार दौलत की मालकिन है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन

434

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में पुलिस हिरासत में मारे गए माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmad) की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) उमेश पाल की हत्या के बाद से ही अंडरग्राउंड है। पुलिस की नजर से गायब शाइस्ता अंडरग्राउंड रहकर भी अतीक के अरबों के कारोबार को संभाल रही है। पुलिस को उसकी तलाश है, लेकिन वो अब तक पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है, लेकिन वो पकड़ी नहीं गई है। जानकारी के मुताबिक अतीक के जेल जाने के बाद से ही शाइस्ता पूरा कारोबार संभालती है। अतीक की मौत के बाद वो बिना किसी के नजर में आए उसका पूरा बिजनस चला रही है।

अरबों की दौलत
शाइस्ता रियल एस्टेट की बड़ी कारोबारी है। एसटीएफ को दिल्ली से लेकर यूपी और हरियाणा तक उसकी कई संपत्तियों की जानकारी मिली है। उसकी संपत्तियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। उनके नाम पर कई कंपनियां है। उनकी अधिकांश संपत्ति प्रयागराज में है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम में उनके नाम पर कई प्रॉपर्टी की जानकारी मिली है।

कई राज्यों में फैला कारोबार
शाइस्ता ने अपना कारोबार कई राज्यों में फैला रखा है। गुरुग्राम में फना एसोसिएटेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अतीक की पत्नी के नाम पर है। इसके अलावा गुरुग्राम में मेसर्स जाफरी ओसोसिएटेड लिमिटेड नाम से उसका रियल स्टेट का बड़ा कारोबार है। वहीं प्रयागराज में उनके नाम पर 700 हेक्टेयर में फैली अलीना सिटी अतीक की बेगम के नाम पर है। इतनी ही नहीं सैदपुर बख्शी में बना असाद सिटी, सैदपुर रेसिडेंशियल, रावतपुर का साईं विहार, लखनपुर का आवासीय योजना अतीक के नाम पर है, जिसकी कमान शाइस्ता संभालती है।

नामी-बेनामी संपत्ति की मालकिन
साल 2019 में चुनावी हलफनामे के मुताबिक अतीक अहमद की संपत्ति 25 करोड़ रुपये थी। ये तो कागजी संपत्ती थी, इसके अलावा उसने अवैध तरीके से वसूली कर अकूत संपत्ति बनाई, जो अब उसकी बेगम संभाल रही है। पिछले दो सालों में अतीक की करीब 1169 करोड़ की संपत्ति या तो सीज हो गई या उसपर बुल्डोजर चला। मीडिया रिपोर्टस की माने तो अतीक ने करीब 1200 करोड़ की अवैध संपत्ति बनाई थी।