रायपुर। राजधानी रायपुर के मोहबा बाजार इलाके में शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब आत्महत्या करने के इरादे से एक महिला निर्माणाधीन बिल्डिंग चौथे मंजिल पर चढ़ गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। समाचार लिखे जानें तक महिला को समझाने की कोशिश की जा रही है ताकि, वो कोई आत्मघाती कदम ना उठाए। वहीं पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है। फ़िलहाल महिला को समझाने का प्रयास जारी है। फिलहाल महिला का नाम सामने नहीं आ पाया है।































