Friday, March 20, 2026
Home देश ब्रेकिंग: ईडी ने शिवसेना नेता संजय राउत को फिर भेजा समन, 1...

ब्रेकिंग: ईडी ने शिवसेना नेता संजय राउत को फिर भेजा समन, 1 जुलाई को पेश होने के लिए कहा

225

मुंबई। महाराष्ट्र में तेेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच शिवसेना नेता संजय राउत को ईडी ने मंगलवार को दूसरा समन भेजा है। ईडी ने राउत को एक जुलाई को जमीन घोटाले के मामले में पेश होने के लिए कहा है।उन्हें सुबह 11 बजे ईडी ने बुलाया हुआ है।

इससे पहले ईडी ने राउत को समन भेजकर आज पेश होने के लिए कहा था। साथ ही ईडी के नोटिस पर उन्होंने कहा था कि अगर ईडी मुझे गिरफ्तार करना चाहती है तो करे। मैं देश के लिए जेल जाने को तैयार हूं।

1034 करोड़ के जमीन घोटाला से जुड़ा है मामला

बता दें कि संजय राउत के खिलाफ जिस मामले में ईडी पूछताछ करना चाहती है वह केस 1034 करोड़ रुपए के घोटाले से जुड़ा हुआ है। इस केस में पहले ही शिवसेना नेता के सहयोगी प्रवीन राउत की 9 करोड़ रुपए की संपत्ति सीज की गई है। साथ ही राउत की पत्नी की भी दो करोड़ की संपत्ति को जब्त किया गया है।

गौर हो कि महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच शिवसेना की तरफ से दावा किया जा रहा है कि गुवाहाटी में बैठे कई विधायक उनके संपर्क में हैं। इससे पहले राउत ने कहा कि सभी विधायकों को बागी नहीं कहा जा सकता है। इनमें से कुछ हमारे संपर्क में हैं।