ब्रेकिंग: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में दिग्विजय सिंह की इंट्री, कही ये बड़ी बात, अशोक गहलोत और शशि थरूर भी दौड़ में शामिल

284

नई दिल्‍ली/भोपाल।कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना गुरुवार 22 सितबंर को जारी हो जाएगी, इस बीच अध्‍यक्ष पद के चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों नए नाम सामने आने लगे हैं। राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत और तिरुवतंपुरम के सांसद शशि थरूर के बाद अब मध्‍यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम भी कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पद चुनाव में उम्‍मीदवार के रूप में सामने आया है।

Congress President Election: चुनाव की अधिसूचना जारी होने के एक दिन पहले दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोई भी कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकता है। न किसी को रोका जा सकता है और न ही किसी को जबरदस्ती चुनाव लड़ा सकते हैं। पार्टी में पहले भी गांधी परिवार से बाहर के अध्यक्ष रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने चुनाव में उतरने के सवाल पर कहा कि देखते हैं, क्या होता है। सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है, आपको 30 सितंबर तक पता चल जाएगा।
राहुल गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि लग रहा है कि राहुल गांधी चुनाव नहीं लड़ने वाले, लेकिन किसी भी नतीजे पर जाने से पहले अभी इंतजार करते हैं। हालांकि अगर उन्होंने चुनाव न लड़ने का मन बना लिया है तो इसको बदलवाना मुश्किल है।

०-अध्यक्ष बनना है तो सीएम पद छोड़ना होगा : दिग्विजय

Congress President Election: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के चुनाव में उतरने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उदयपुर सम्मेलन में पार्टी ने तय किया था कि एक व्यक्ति एक पद पर ही रहेगा। अगर उन्हें अध्यक्ष बनना है तो मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा। अशोक गहलोत पार्टी के अध्यक्ष और साथ ही मुख्यमंत्री पद पर नहीं रह सकते हैं।

बता दें कि अशोक गहलोत ने आज ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की है। अशोक गहलोत ने साथ ही कहा है कि एक व्यक्ति मंत्री भी रह सकता है और कांग्रेस अध्यक्ष भी चुना जा सकता है। अशोक गहलोत ने अपने आवास पर बीते दिन विधायक दल की बैठक ली थी। जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे।

Congress President Election: वहीं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की रेस में वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर भी हैं। उन्होंने भी बुधवार को कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की और अपनी उम्मीदवारी को लेकर पर चर्चा की है।

बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी, 17 अक्टूबर को चुनाव होगा और मतों की गिनती 19 अक्टूबर को की जाएगी।