Tuesday, March 3, 2026
Home देश ब्रेकिंग: कुएं का पानी पीने से 3 की मौत, 47 गंभीर, मची...

ब्रेकिंग: कुएं का पानी पीने से 3 की मौत, 47 गंभीर, मची चीख पुकार

258

अमरावती। (3 Die After Drinking Contaminated Well Water in Amravati): महाराष्ट्र के अमरावती (Amravati) जिले के मेलाघाट (Melaghat) क्षेत्र में दूषित कुएं का पानी पीने से तीन की मौत हो गई जबकि, 47 लोग गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सभी पीड़ित अमरावती के मेलाघाट के पाच डोंगरी और कोयलारी गांवों के है।

इस घटना की खबर सुनते ही दिल्ली के दौरे पर गए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने तुरंत अमरावती जिला कलेक्टर को फोन कर उनसे प्रभावितों की जानकारी ली। सीएम ने प्रत्येक मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की और सरकार के खर्चे पर बीमारों का इलाज कराने का निर्देश दिया।