ब्रेकिंग: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मैराथन बैठकों का दौर, मिशन 2023 की तैयारी, ओम माथुर सहित दिग्गज नेता मौजूद

0
172

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मैराथन बैठकों का दौर जारी है। बुधवार को विभिन्न स्तरों पर लगातार बैठकें हुईं जिनमें आगामी विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक तैयारियों पर मंथन हुआ।

प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक में भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष द्वय धरमलाल कौशिक व गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व पुन्नू लाल मोहिले शामिल रहे।

बताया जा रहा है कि इस बैठक से भाजपा के सभी मोर्चों-प्रकोष्ठों की एक संयुक्त बैठक हुई। जिसमें मोर्चों-प्रकोष्ठों को सौंपे गए दायित्वों पर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों को आगामी चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने टास्क दिए।

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की विफलताओं, भ्रष्टाचार, प्रदेश के सभी वर्गों के साथ किए गए छलावे के चलते कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश अपने चरम पर पहुँच चुका है और प्रदेश का जनमानस कांग्रेस को सत्ता से हटाने का मन बना चुका है।

वरिष्ठ नेताओं ने पदाधिकारियों ने कहा कि, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रतिबद्ध होकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को घर-घर पहुँचाने की दृष्टि से कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करें और प्रदेशभर में प्रवास करें। भाजपा पदाधिकारियों ने मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों से प्रथम बार के मतदाताओं (फर्स्ट टाइम वोटर्स) से गहन सम्पर्क साधने को भी कहा।